द फॉलोअप डेस्क
दिल्ली प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने भारत सरकार के केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर अमरप्रीत सिंह काले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे ऐतिहासिक बुनियादी ढांचे के विकास की सराहना करते हुए कहा कि नितिन गडकरी इस परिवर्तन की एक सशक्त धुरी के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने नितिन गडकरी की सादगी, पारदर्शिता, नवाचार और राष्ट्र के प्रति समर्पण को प्रेरणास्रोत बताया। अमरप्रीत सिंह काले ने अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा, “गुरु नानक देव जी महाराज की अपार कृपा श्रद्धेय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और आदरणीय श्री नितिन गडकरी जी पर सदैव बनी रहे। वे इसी तरह देश की सेवा करते रहें, यही अरदास है।''
