logo

Ranchi : जेम पोर्टल पर 8 जुलाई को कार्यशाला का आयोजन करेगी BJP प्रदेश महिला मोर्चा

a418.jpg

डेस्क: 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने देश के महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं बनाई है, जिसमें एक है जेम पोर्ट। जो महिलाएं स्वयंरोजगार करती है वैसी महिलाओं को  बिना किसी बिचौलिए के पूरा भुगतान मिले, इस योजना का प्रयोग और लाभ कैसे उठाना है, इसकी कार्यशाला आगामी 8 जुलाई को आयोजित होगी। इसमें महिला समूह, महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष को प्रशिक्षण दिया जायेगा ताकि वे अपने अपने क्षेत्र की महिलाओं को प्रशिक्षण दे।

आज इस संबंध में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती कुजूर  की अध्यक्षता में भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठक की गई। बैठक का संचालन मंत्री विनीता कुमारी ने किया तथा समापन महामंत्री सीमा सिंह ने किया। बैठक में सरिता पांडेय,रेणुका मुर्मू,रेणु तिर्की,सुचिता सिंह,बबिता वर्मा,रेखा महतो,पिंकी खोया,लक्ष्मी कुमारी,अमिता भाटिया,नीलम चौधरी,सोनी हेमरोम,रंजिता सिंह उपस्थित रही।