logo

लैंड जिहाद का सेंटर बन गया है झारखंड, चरम पर है करप्शन और तुष्टिकरण- अरुण सिंह

a1028.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के 4 चरण संपन्न हो चुके हैं। इसमें प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। अब हम 400 के आंकड़े की ओर बढ़ रहे हैं। इन 4 फेज में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और अन्य राज्य में एनडीए गठबंधन को एकतरफा सीटों का लाभ हो रहा है। अरुण सिंह ने झारखंड की गठबंधन सरकार पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड, देश में लैंड जिहाद का सबसे बड़ा केंद्र है। उन्होंने कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार और करप्शन चरम पर है। 

आलमगीर आलम के गिरफ्तारी पर किया तंज
अरुण सिंह ने कहा कि आलमगीर आलम को गिरफ्तार किया गया है। देशवासियों ने देखा कि 38 करोड़ रुपए उनके सहयोगी और नौकर के पास से मिले हैं तो कल्पना करना चाहिए कि कितने 100 करोड़ और उनके पास होंगे। उसके बाद भी अभी तक आलमगीर आलम ने इस्तीफा नहीं दिया है। मुख्यमंत्री से निवेदन है कि तुरंत उनसे इस्तीफा लें। जांच को और तेज कर झारखंड की गरीब जनता से लूटे गए पैसे उजागर होने चाहिए। उन्होंने कहा कि ये वही आलमगीर आलम है, जिन्होंने कोविड के समय लॉकडाउन में तब्लीग़ी जमात के लोगों को जमा करके कोविड के नियमों को तोड़ते हुए अलग-अलग स्थान और बंगाल भेजने का काम किया था

स्टोन और सेंड माफिया झारखंड को चला रहे हैं!
अरुण सिंह ने कहा कि लैंड माफिया, सेंड माफिया, स्टोन माफिया, लीकर माफिया झारखंड सरकार को चला रहे हैं। सरकार अनाप-शनाप पैसा इनसे ले रही है। इसी का नतीजा है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अभी जेल में है। मंत्री जेल में है। 2-2 आईएएस अधिकारी भी जेल में है। यह पहला ऐसा राज्य है, जहां इतने अधिकारी भ्रष्टाचार के केस में जेल के अंदर हैं। जब भी इंडी गठबंधन की सरकार बनती है, झारखंड को सदैव लूटने का काम करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा और एनडीए की सरकार आने पर झारखंड को संवारने का काम करती है। जेएमएम, कांग्रेस, राजद गठबंधन की सरकार हमेशा लूटने का काम करती है। इसलिए झारखंड पीछे जा चुका है। झारखंड में तुष्टिकरण का खेल चल रहा है। संताल परगना मैं लैंड जिहाद चल रहा है। बांग्लादेशी आते हैं। आदिवासी लड़कियों से शादी करते हैं। शादी करने के बाद जमीन हड़पते हैं। जमीन हड़पने के बाद लड़की को बोटी-बोटी काट देते हैं, लेकिन सरकार उन पर कार्रवाई नहीं करती क्योंकि तुष्टिकरण के मार्ग पर सरकार चल रही है।

राहुल गांधी बीजेपी पर अनर्गल आरोप लगाते हैं!
उन्होंने कहा कि चुनाव में राहुल गांधी और उनके नेता अलग-अलग जगह पर जाकर प्रचार कर रहे हैं। अनर्गल आरोप भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री मोदी पर लगा रहे हैं। जब यूपीए की सरकार थी, तब 12 लाख करोड रुपए का घोटाला हुआ था। 23 वर्ष से राज्य और देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में में भी इन 23 वर्षों में उन पर 1 रुपये का भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। ठगबंधन के लोग जब समय मिलती है, संसद सत्र में भी कभी थाईलैंड चले जाते हैं, कभी इंग्लैंड चले जाते हैं लेकिन 23 वर्ष में प्रधानमंत्री मोदी ने एक दिन भी छुट्टी नहीं ली। 

पीएम मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर का निर्माण हुआ!
अरुण सिंह ने कहा कि एक तरफ राहुल गांधी और इंडी गठबंधन के नेता चांदी के चम्मच लेकर जन्म लिए हैं, दूसरी तरफ एनडीए का नेतृत्व कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाय बेचने वाले के घर में जन्म लेकर इस स्थान पर पहुंचे हैं,  वे गरीबों की पीड़ा जानते हैं। अरुण सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हुआ नहीं तो कांग्रेस के शासनकाल में मामले को लटकाया गया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण के बाद वहां करोड़ों हिंदू पूजा अर्चना करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तो प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को दरकिनार किया।  

तीसरे कार्यकाल में यूसीसी लाना पहली प्राथमिकता!
अरुण सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने जिसे असंभव बता दिया था, पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने उसी धारा 370 को जम्मू कश्मीर से हटाकर दिखा दिया। पूरा जम्मू कश्मीर अब भारत का अभिन्न अंग है। वहां संपत्ति, आरक्षण और अन्य कानून लागू हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की संकल्पना अब पीओके को भारत में शामिल कराना है। हम वो करेंगे ही। अरुण सिंह ने कहा कि पीएम मोदी तीसरे कार्यकाल में यूसीसी को लागू करेंगे। 3 करोड़ और पक्के मकान दिए जायेंगे। 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनायेंगे। नागरिकता संसोधन कानून अधिनियम पूरे देश में लागू किया जायेगा। 

Tags - Arun SinghJharkhand NewsED RaidAlamgir AlamLok Sabha Chunav 2024