logo

कल मंदिरों में दिवाली मनाकर 29 जनवरी को अयोध्या जायेंगे BJP नेता

deep.jpg

द फॉलोअप डेस्क
22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसे लेकर झारखंड में काफी रौनक है। झारखंड बीजेपी के नेता इस दिन के ऐतिहासिक बनाने के लिए युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटे हैं। इस शुभ अवसर पर 22 जनवरी को प्रदेश BJP के मंत्री, नेता, सांसद, विधायक और कार्यकर्ता आम लोगों के साथ मंदिरों की सफाई करेंगे। भजन-कीर्तन में शामिल होंगे और शाम में दीप जला कर दिवाली मनाएंगे।  सभी सांसद और विधायक भजन-कीर्तन में शामिल होंगे । इसके बाद 29 जनवरी को आयोध्या प्रस्थान करेंगे।


संजय सेठ ने हाथ पर श्रीराम का टैटू  बनवाया 
इस बात की जानकारी देते हुए प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि सभी सांसद, विधायक, मंत्रियों की गतिविधियां नमो ऐप पर अपलोड हो रही हैं। कुछ प्रमुख मंदिरों में अयोध्या का दृश्य लाइव दिखाने की व्यवस्था की गई है। नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने झारखंडवासियों से अपील की है कि वो 22 जनवरी को अपने घरों की दीप जलाएं। वहीं रांची सांसद संजय सेठ सोमवार को हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद वह राम भक्तों पर पुष्प वर्षा भी करेंगे। उन्होंने अपने हाथ पर श्रीराम का टैटू भी बनवाया है। कई मंदिरों में जाएंगे।


22 जनवरी को बनाना है ऐतिहासिक
प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बारी-बारी से राज्यों के प्रमुख जनों को अयोध्या आमंत्रित कर प्रभु श्रीराम के दर्शन कराए जाएंगे। इसे लेकर झारखंड बीजेपी के नेता 29 जनवरी को आयोध्या प्रस्थान करेंगे। इससे पहले 22 जनवरी 2024 को जब प्रभु श्री राम अपने गर्भगृह में स्थापित होंगे, उस दिन को ऐतिहासिक बनाएंगे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N\