logo

टिकट बिक्री का आरोप लगाकर BJP नेता ने छोड़ा संगठन, राज्य में सियासी हलचलें तेज

लाूो.jpg

द फॉलोअप डेस्क

नगर निगम चुनाव को लेकर राज्य में सियासी हलचलें तेज हैं। इस बीच राज्य की राजनीति में भी हलचलें देखने को मिल रही है। बताते चलें कि, BJP पार्टी में अंदरूनी कलह थमने का नाम नहीं ले रहा है। जानकारी के अनुसार, नागेश्वर दास जिला कार्य समिति सदस्य पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बताते चलें कि दो दिन पहले ही, उन्होंने बीजेपी समर्थित उम्मीदवार डॉ. शैलेन्द्र चौधरी को समर्थन देने की घोषणा की थी। हालांकि, अब उन्होंने कहा है कि BJP उन पर दबाव बनाकर समर्थन दिलावाया था। नागेश्वर दास ने BJP पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस पार्टी के सभी नेता अपनी मूल विचारधारा से भटक गए हैं। लगातार इस्तीफों से नगर निगम चुनाव से पहले बीजेपी की परेशानी बढ़ती दिख रही है।

नागेश्वर दास ने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक निर्भय शाहबादी, पूर्व नगर निगम चेयरमैन दिनेश यादव, सुरेश साहू और महिला नेत्री विनीता कुमारी सहित कई स्थानीय नेताओं ने मेयर पद के लिए उनका नाम पहले नंबर पर रखा था। इसके बावजूद, राज्य के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा अपने स्तर से डॉ. शैलेंद्र प्रसाद चौधरी को समर्थन दे दिया गया। उन्होंने कहा कि इस बार निर्भय शाहबादी जैसे वरिष्ठ नेताओं की बात भी नहीं सुनी गयी। वहीं, नागेश्वर दास ने भावुक होते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ पार्टी के हर कार्यक्रम में मेहनत की। फिर भी उनके साथ इस तरह का भेदभाव किया गया।

हालांकि, प्रेस कॉन्फ्रेंस में फेसबुक पोस्ट को लेकर पूछे गये सवाल पर डॉ. नागेश्वर दास ने कहा कि पार्टी के भारी दबाव के कारण उन्हें समर्थन की बात कहनी पड़ी। उन्होंने कहा कि एक दलित और जमीनी कार्यकर्ता होने के नाते वह दबाव में आ गये थे और उन्हें अंदाजा नहीं था कि पार्टी का दबाव इतना अधिक होगा। वहीं, उन्होंने टिकट बिकने के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि, भाजपा का टिकट पहले से ही बिका हुआ है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह फिलहाल वो मेयर का चुनाव नहीं लड़ेंगे।

Tags - BJP ticket sale allegation Nageshwar Das resignation party internal conflict Jharkhand municipal elections political turmoil Shailendra Chaudhary pressure support senior leaders ignored Baboolal Marandi local leaders Dalit worker family