logo

निकाय चुनाव में धांधली की आशंका, भाजपा नेता भानु प्रताप शाही ने लगाये ये आरोप 

bhanu3.jpg

डाल्टेनगंज 

आज डाल्टेनगंज में भाजपा नेता भानु प्रताप शाही ने प्रेस को संबोधित किया। इसमें उन्होंने निकाय चुनाव में धांधली होने की आशंका जाहिर की। शाही ने 
आरोप लगाया है कि हेमंत सोरेन की सरकार गुंडों के साथ मिलकर वोटों की हेराफेरी कराने की कोशिश कर सकते हैं। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भानु प्रताप शाही ने कहा कि आगामी चुनाव को लेकर सत्ता पक्ष पर भरोसा नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि गुंडा तत्वों के साथ मिलकर वोटों की हेराफेरी की जा सकती है। 

शाही ने कहा कि लोकतंत्र में निष्पक्ष चुनाव सबसे जरूरी है, लेकिन अगर प्रशासन और सत्ता पक्ष मिलकर दबाव बनाने की कोशिश करेगा तो भारतीय जनता पार्टी इसका जोरदार विरोध करेगी। उन्होंने चुनाव आयोग से भी निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने की मांग की।
 

Tags - BJP Bhanu Pratap Shahi  alleges civic body elections jahrkhand jharkhand news