logo

लोकतंत्र की हत्या की बात न करें इमरजेंसी लगाने वाले, पलामू में बोले अमर बाउरी

a8210.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, पलामू:

पलामू में आयोजित जनसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि हम लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानसेवक बनाने के लिए खड़े हैं। देश के पास एक ऐसा नेता है, जिसके पास विजन है। उनके नेतृत्व में हम देश ही नहीं दुनिया का कल्याण करना चाहते हैं। वहीं, सामने इंडी गठबंधन के लोग देश की प्रगति को रोकना चाहते हैं। कैसे प्रधानमंत्री को रोका जाए, इसके लिए लगातार षड्यंत्र कर रहे हैं। जनता के आशीर्वाद से जब 400 पार के नारे के साथ प्रधानमंत्री चुनावी मैदान में उतरे तो इंडी गठबंधन के पसीने छूट गए।

कांग्रेस ने बाबा साहेब का सम्मान नहीं किया!
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या सत्ता में आने के साथ ही शुरू कर दी। उन्होंने बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का कभी सम्मान नहीं किया। गरीब, आदिवासी, दलित और वंचितों को संविधान में उठाने की बात करने वाले बाबा साहब को भुला दिया। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें सम्मान देने का काम किया। पूरे विश्व में स्थापित करने का काम किया।  प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व में करोड़ों गरीबों को सिर पर छत मिला है। उन्हें पक्का मकान मिला है करोड़ों लोगों को आज मुफ्त राशन दिया जा रहा है। मुफ्त गैस कनेक्शन दिया। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की धरती से प्रधानमंत्री मोदी ने आयुष्मान भारत योजना की लांचिंग की। इससे गरीबों को 5 लाख रुपए के इलाज की सुविधा मुफ्त मिल रही है।

इमरजेंसी लगाने वाले लोकतंत्र की हत्या की बात न करें! 
अमर बाउरी ने कहा कि देश में इमरजेंसी लगाने वाले आज लोकतंत्र की हत्या की बात कर रहे हैं। राज्यों में राष्ट्रपति शासन लगाने वाले लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने झारखंड के घर-घर में बिजली पहुंचाने का काम किया। गांव गांव तक सड़कें पहुंचाई। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने झारखंड को आगे बढ़ाने का काम किया। वहीं,  सत्ता में इंडी गठबंधन की सरकार आने पर झारखंड को लूट लिया। जल, जंगल, जमीन, पहाड़ और बालू की रक्षा करने का नारा देने वाली सरकार ने हर तरफ लूट मचा दिया। ऐसा लूट मचाया कि जेल की हवा खाने चले गए, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी ने संकल्प लिया है कि ना खाएंगे ना खाने देंगे। 

झारखंड की मौजूदा सरकार आदिवासी-दलित विरोधी!
नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि भ्रष्टाचारियों पर डंडा पीएम मोदी के नेतृत्व में चल रहा है। पूरे देश में भ्रष्टाचार रहित शासन देकर लोगों के कल्याण करने का काम किया जा रहा है। वर्तमान झारखंड सरकार दलित, आदिवासी विरोधी है‌। उसने एक भी दलित को मंत्री बनाने का काम नहीं किया है। सरकार ने बैजनाथ राम का वारंट निकालकर उन्हें शपथ नहीं लेने दिया। इससे बड़ा दलितों का अपमान नहीं हो सकता है। इंडी गठबंधन के लोगों के वोट मांगने आने पर यह सवाल उनसे जरूर करें।

Tags - Amar BauriJharkhand NewsPalamuLok Sabha Election 2024Jharkhand BJP