logo

खूंटी में BJP के अर्जुन मुंडा और कांग्रेस के कालीचरण 23 अप्रैल को दाखिल करेंगे पर्चा, ताकत दिखायेंगे

kaali.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
खूंटी संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार अर्जुन मुंडा और इंडिया गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा एक ही दिन पर्चा भरेंगे। दोनों 23 अप्रैल को पर्चा दाखिल करेंगे। बता दें कि केंद्र में कृषि और जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा नामांकन के बाद रोड शो करेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। बीजेपी ने अर्जुन मुंडा को दूसरी बार खूंटी सीट से प्रत्याशी बनाया है। यहां उनका मुकाबला इंडिया गठबंधन की तरफ से कांग्रेस उम्मीदवार कालीचरण मुंडा से होगा। पिछली बार भी यही दोनों मैदान में थे। अर्जुन मुंडा मामूली अंतर से जीते थे।


कालीचरण भी करेंगे पर्चा दाखिल
कालीचरण मुंडा खूंटी स्थित पतरा मैदान (डीएवी स्कूल) से इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ जुलूस की शक्ल में नामांकन करने उपायुक्त कार्यालय पहुंचेंगे। इसके बाद नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है। इस दौरान कांग्रेस, झामुमो समेत इंडिया गठबंधन के नेता मौजूद रहेंगे। 


चुनाव अभियान में लाई जाएगी तेजी
बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह खूंटी लोकसभा प्रभारी डॉ रविंद्र राय ने बैठक में कहा कि खूंटी लोकसभा क्षेत्र की जनता का विश्वास पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के साथ है। उन्होंने चुनाव अभियान को और तेज करते हुए जनसंपर्क करने, सभी शक्ति केंद्र और सभी बूथ को सुदृढ़ करने, केंद्र सरकार तथा स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा किये गये विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि देश का सम्मान, स्वाभिमान, आर्थिक उन्नति और देश की प्रगति के लिए फिर एक बार मोदी सरकार बनाना है। 

Tags - BJP Arjun Munda Congresss Kalicharan Khunti on April 23 BJP Arjun Munda and Congresss Kalicharan khunti news arjun munda khunti