logo

बिनोद बिहारी महतो नाम नहीं, एक विचारधारा हैं : सुदेश महतो

NEWS23001.jpg

तोपचांची/रांची
बिनोद बिहारी महतो एक नाम नहीं एक विचारधारा हैं। राज्य की अस्मिता को बचाने के लिए हमें उनके विचारों पर आगे बढ़ना होगा। उनके विचारों का झारखंड स्थापित करना हमारा संकल्प। बिनोद बाबू के विचारों का अनुसरण करने की आवश्यकता है। युवाओं पर उनके सपनों को पूरा करने की जिम्मेदारी है। उनका जीवन दर्शन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने विस्थापितों को उचित मुआवजा और नौकरी दिलाने के लिए संघर्ष किया था। समाज सुधारक, कानून शिक्षाविद झारखंडी आवाम की सशक्त आवाज थे बिनोद बाबू। ये बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने तोपचांची के पावापुर में स्व. बिनोद बिहारी महतो की 101वीं जयंती के उपलक्ष्य पर आयोजित झारखंड नवनिर्माण संकल्प सभा में कही। मौके पर उन्होंने उनकी छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। बिनोद बाबू ने समाज को पढ़ो और लड़ो का नारा देने के साथ ही शोषितों व वंचितों को शिक्षा से जुड़ने के उद्देश्य से कई स्कूल कॉलेज खोलने का काम किया था जिससे आज भी समाज में ज्ञान का उजियारा फैला रहा है। यह उनकी दूरदर्शी सोच का उदाहरण है। उन्होंने झारखंड आंदोलन को एक नई दिशा और रफ्तार दी थी। अलग राज्य के लिए उनके संघर्ष को मुकाम तक पहुँचाने का काम आजसू ने किया है। 


गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि बिनोद बाबू ने अपनी वकालत से गरीबों, शोषित मजदूरों और विस्थापितों को न्याय दिलाने का काम किया था। समाज की कुरीतियों को दूर करने के लिए उनका संघर्ष सदैव याद किया जाएगा। आजीवन सामाजिक कुप्रथा के खिलाफ अभियान चला कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। उनकी सोच आज भी प्रासंगिक है। इस अवसर पर वरीय उपाध्यक्ष एवं गिरिडीह लोकसभा सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, महासचिव एवं विधायक लम्बोदर महतो, उपाध्यक्ष उमाकांत रजक, मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, राधेश्याम गोस्वामी, संतोष महतो, हलधर महतो, दुर्योधन महतो, जीप उपाध्यक्ष बबीता देवी, जिप सदस्य खुशबू कुमारी, रिंकी देवी, रमा देवी, प्रियंका शर्मा, धनबाद जिलाध्यक्ष मंटू महतो, गिरिडीह जिलाध्यक्ष गुड्डू यादव, बोकारो जिलाध्यक्ष सचिन महतो, इसराफिल लाला, टिकैत महतो, सुभाष रवानी, कुल्लू चौधरी, बुच्चू सिंह इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे। 

पार्टी पदाधिकारियों ने बिनोद बिहारी महतो को अर्पित की श्रद्धांजलि

हरमू स्थित पार्टी केंद्रीय कार्यालय में बिनोद बिहारी महतो की 100वीं जयंती के अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने उनकी छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर पार्टी पदाधिकारियों ने उनके योगदानों को याद करते हुए कहा कि बिनोद बिहारी जी ने अलग राज्य आंदोलन को एक नया वैचारिक आधार दिया था। समाज की बुराइयों को दूर करने के लिए उनके द्वारा किए कार्य अविस्मरणीय हैं। 

बिनोद बिहारी की जयंती पर आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने वालों में केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, केंद्रीय महासचिव राजेंद्र मेहता, केंद्रीय कार्यालय प्रभारी बनमाली मंडल, केंद्रीय सह प्रवक्ता ज्ञान सिन्हा, युवा आजसू प्रदेश संजोजक गौतम सिंह, वेदांत कौस्तव, पंकज कुमार, अभिषेक शुक्ला इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित हुए। 

Tags - Binod Bihari Mahto ideology Sudesh Mahto Jharkhand News News Jharkhand