logo

बाइक सवार ने महिला को मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

acc__1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह के गांडेय मुख्य मार्ग मेन बाजार पर एक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें स्वर्गीय राजूराम की पत्नी गुड़िया देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना के दौरान, एक दोपहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। यह घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है।
स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल महिला को गांडेय CHC (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, गिरिडीह में आवश्यक जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें आगे के विशेष उपचार के लिए धनबाद रेफर कर दिया।
वाहन चालक की पहचान रोहित हेंब्रम, ग्राम बलवा, थाना मार्गोमुंडा, जिला देवघर के निवासी के रूप में हुई है। सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand update giridih news giridih khabar road accident news giridih road accident news