logo

दुमका में श्राद्ध से लौट रहे 3 लोगों की बाइक पेड़ से टकराई 2 की मौत 

accident39.jpg

द फॉलोअप डेस्क  
दुमका जिले में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां श्राद्ध कर्म से लौट रहे 3 युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गयी। इस हादसे में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक दीपक हेम्ब्रम दुमका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोलपुर गांव का निवासी है। वह सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत है। वह अपने परिजन के श्राद्ध कर्म में शामिल होने बगडुब्बी गया था। रात में उसकी यूनिवर्सिटी में ड्यूटी थी, इसलिए उसे साहिबगंज के बरहेट और तालझारी के रहने वाले 2 अन्य युवक बाइक यूनिवर्सिटी छोड़ने के लिए निकले। 

यूनिवर्सिटी गेट से महज 1000 मीटर पहले ही उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक महुआ के पेड़ से जा टकराई। जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर दिग्घी ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने 2 युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दीपक हेम्ब्रम का इलाज जारी है। 

दिग्घी ओपी थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि तीनों युवक विश्वविद्यालय की ओर जा रहे थे, तभी उनकी बाइक पेड़ से टकरा गयी। हादसे में 2 युवकों की मौत हो गयी और एक घायल है। मृतकों के परिवार वालों को सूचना दे दी गयी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। 


 

Tags - Jharkhand News Dumka News 2 dead road accident