logo

गिरिडीह में बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 2 छात्रों की दर्दनाक मौत

ोममग5.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
गिरिडीह शहर से धनबाद जाने वाली सड़क पर एक भयानक एक्सीडेंट हुआ है। जहां बाइक पेड़ से टकरा गई। इस घटना में दो छात्रों की मौत हो गई। मृतकों में 20 वर्षीय प्रियांशु सिंह और 19 वर्षीय मुरारी सिंह शामिल हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को दोनों छात्र पालगंज गए थे और फिर ताराटांड की तरफ जा रहे थे। रास्ते में उसरी नदी पुल क्रॉस करने के बाद जैसे ही बड़कीटांड जंगल पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस घटना में दोनों छात्रों की मौत हो गई। दूसरी तरफ घटना की सूचना पर ताराटांड थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिये भेजा। 


मृतक के दोस्तों ने बताया कि दोनों ममेरा - फुफेरा भाई थे। दोनों साथ में परीक्षा भी दे रहे थे और प्रतियोगिता की तैयारी भी कर रहे थे। शुक्रवार को दोनों पालगंज गए थे और वहां से वापस लौट रहे थे इसी दौरान हादसा हो गया। ताराटांड थाना प्रभारी सुशांत कुमार चिरंजीवी ने बताया कि बाइक काफी रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर पहले गड्ढे में गिरी और फिर से पेड़ से टकरायी। बताया कि दोनों की मौत हो गई है।