logo

बिहार : साधु बनकर स्टेशन में घूम रही थी लेडी डॉन, 50 हजार का है इनाम और मर्डर तक के मामले हैं दर्ज 

ARRESTTTT.jpg

मोतीहारी 
एसओजी और एसटीएफ ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए लेडी डॉन को गया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लेडी डॉन पर 50 हजार का इनाम सरकार ने घोषित किया था। गिरफ्तार लेडी डॉन पर एक दर्जन से अधिक हत्या, हत्या का प्रयास सहित आपराधिक मामला दर्ज है। गिरफ्तार महिला प्रतिबंधित संगठन से जुड़ी बताई जा रही है।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि हत्या और लूट मामले में 50 हजार की इनामी अपराधी को मोतिहारी पुलिस ने गया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। महिला अपराधी पर दर्जनों संगीन मामले दर्ज हैं। यह आजाद हिंद फौज नामक प्रतिबंधित संगठन से जुड़ी हुई थी। पकड़ी दयाल एसडीपीओ सुबोध कुमार के नेतृत्व में पताही थानाध्यक्ष कैलाश कुमार, पुअनि संजय कुमार के साथ पताही थाना की पुलिस बल एसओजी-8 और STF के द्वारा संयुक्त रूप से इसको गया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। यह पुलिस से बचने हेतु आर्ट ऑफ लिविंग में साध्वी का वेष बनाकर छुपकर रह रही थी।

बताया जाता है कि पति की हत्या के बाद रीता सिंह का खौफ इतना बढ़ गया कि लोग उसे लेडीज डॉन कहते थे। पताही प्रखंड के वेतौना के चर्चित मुखिया स्वर्गीय जितेंद्र सिंह की यह पत्नी है। जितेंद्र सिंह की नक्सलियों ने साल 2005 में निर्मम तरीके से हत्या कर दिया था। पति की हत्या के बाद कई कारणों से इसका संबंध एक प्रतिबंधित संगठन से बना। साल 2011 के बाद आठ से अधिक आपराधिक घटनाओं कंस्ट्रक्शन कंपनी एवं ईंट भट्ठा संचालक से पर्चा फेंककर/गोली चलवाकर रंगदारी मांगना जिस दौरान हत्या/लूट/ऑर्म्स एक्ट जैसे संगीन अपराधों में इनकी भूमिका है।

Tags - बिहार न्यूज बिहार हिंदी न्यूज एसओजी एसटीएफ Bihar News Bihar Hindi News SOG STF