logo

अवैध खनन,परिवहन और भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 15 गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज

KARWAI1.jpg

द फॉलोअप डेस्क

अवैध खनन, परिवहन व भंडारण की रोकथाम के लिए 29 अप्रैल शनिवार को रांची जिला अंतर्गत विभिन्न जगहों पर छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी अभियान जिले के ओरमांझी, बुढ़मू, नगड़ी और बुंडू क्षेत्र चलाया गया। इस दौरान अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण में शामिल 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही कई वाहन और मशीने जब्त किया गया।

ओरमांझी में 7 वाहन और मशीनों को जब्त

ओरमांझी क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन, परिवहन व भंडारण पर शिकंजा कसने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, रांची के नेतृत्व में रांची, अंचल अधिकारी, ओरमांझी, खान निरीक्षक, ओरमांझी थाना पुलिस बल एवं जिला स्तर क्यूआरटी पुलिस बल ने छापेमारी की। जिसमें 15 लोगों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही अवैध परिवहन में संलिप्त 7 वाहन और मशीनों को जब्त किया गया। वहीं, वाहनों को ओरमांझी थाना को सौंप दिया। साथ ही प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक  ओरमांझी अंचल अंतर्गत पत्थर खनिज के संचालित अनुज्ञप्ति में कुल 11 खनिज भंडारण की मापी की गयी है। जहां जाच के दौरान पायी गयी अनियमितता के बाबत शोकॉज किया गया है।

बुढ़मू में 5 वाहन जब्त

बुढ़मू थाना अंतर्गत अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ सहायक खनन पदाधिकारी, रांची, अंचल अधिकारी, बुढ़मू, बुढ़मू थाना पुलिस बल एवं सशस्त्र पुलिस बल ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने मौजा छापर अंतर्गत 40000 घनफीट बालू स्टॉक पाया गया। जिसे जब्त कर बुढ़मू थाना को नीलामी की अग्रतर कार्रवाई हेतु सुरक्षार्थ सुर्पुद किया गया है। वहीं, अवैध परिवहन में संलिप्त 2 हाईवा (1250 घनफीट स्टोन चिप्स लदा हुआ), 1 हाईवा (600 घनफीट बालू लदा हुआ) एवं 2 ट्रैक्टर (200 घनफीट बालू लदा हुआ) को जब्त कर बुढ़मू थाना के सुपुर्द कर दिया गया। इसके साथ ही प्राथमिकी दर्ज की गई है।  

 

नगड़ी में 4 गाड़ियां जब्त

नगड़ी थाना अंतर्गत अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ छापेमारी की गई। इस दौरान अंचल अधिकारी, नगड़ी, पुलिस उपाधीक्षक (मु०), थाना प्रभारी, नगड़ी एवं पुलिस बल ने संयुकत रूप से कार्रवाई की। जिसमें अवैध परिवहन में संलिप्त 2 हाईवा (स्टोन चिप्स लदा हुआ), 1 टर्बो (स्टोन चिप्स लदा हुआ), 1 हाईवा (बालू लदा हुआ) को जब्त कर नगड़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

बुंडू में अवैध बालू स्टॉक को जब्त

इसी कड़ी में बुंडू एवं सोनाहातु थाना अंतर्गत अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ छापेमारी की गई। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, बुंडू के नेतृत्व में अंचल अधिकारी, बुंडू एवं सोनाहातु पुलिस बल ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। जिसमें 2 ट्रैक्टर (ईंट एवं बालू लदा हुआ) को जब्त किया। वहीं, सोनाहातु थानान्तर्गत मौजा- वनडीह में 30000 घनफीट अवैध बालू स्टॉक एवं मौजा- जाडियामोड़ में 15000 घनफीट अवैध बालू स्टॉक को जब्त कर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT