द फॉलोअप डेस्क
साहेबगंज राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) की पूर्वी क्षेत्रीय समिति ने साहेबगंज कॉलेज और गोड्डा कॉलेज की बीएड मान्यता रद्द कर दी है। इसके अलावा, संथाल परगना कॉलेज (दुमका) और केकेएम कॉलेज (पाकुड़) को अंतिम शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है।
NCTE की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों कॉलेजों में कई अनियमितताएं पाई गई है। साहेबगंज कॉलेज में विषयवार शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई। फायर सेफ्टी और बिल्डिंग सेफ्टी सर्टिफिकेट नहीं जमा किया गया। जमीन से संबंधित दस्तावेज और सैलरी स्टेटमेंट भी नहीं सौंपा गया। वहीं गोड्डा कॉलेज में एनसीटीई के नियमों को अनदेखा करते हुए शिक्षकों की भर्ती की गई। फायर और बिल्डिंग सेफ्टी सर्टिफिकेट समेत अन्य दस्तावेज जमा नहीं हुए।
शो-कॉज नोटिस भी जारी
NCTE ने संथाल परगना कॉलेज (दुमका) और केकेएम कॉलेज (पाकुड़) को भी अंतिम चेतावनी दी है। इन कॉलेजों ने सुरक्षा प्रमाणपत्र और फैकल्टी से जुड़े जरूरी दस्तावेज सही तरीके से जमा नहीं किए। अगर जल्द सुधार नहीं किया गया तो इनकी भी मान्यता रद्द हो सकती है। मान्यता रद्द होने से बीएड की पढ़ाई कर रहे छात्रों का भविष्य प्रभावित हो सकता है। अब कॉलेजों को तय समय सीमा में दस्तावेज जमा करने होंगे, वरना उन्हें भी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।