logo

बन्ना गुप्ता ने राज्यपाल से की मुलाकात, स्वास्थ्य विभाग के गतिविधियों की दी जानकारी

banna_gupta_with_governor.jpg

 द फॉलोअप डेस्क
राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने झारखंड में चल रहीं स्वास्थ्य विभाग के गतिविधियों और भविष्य की कार्ययोजनाओं से राज्यपाल को अवगत कराया। मंत्री बन्ना गुप्ता ने राज्यपाल को बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग सीमित संसाधन के बावजूद इनोवेटिव आईडिया के साथ सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवा का लाभ दे रहा है।


राज्यपाल ने स्वास्थ्य सेवा को सुधारने के लिए दिए विशेष दिशा निर्देश 
स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यपाल को बताया कि मुख्यमंत्री ने विगत दिनों समीक्षा बैठक कर निर्देश दिया है।  राज्य के मेडिकल अस्पतालो में 24*7 चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त किया जाए। हम उस पर कार्ययोजना बनाकर कार्य कर रहे है। साथ ही कालाजार उन्मूलन, सिकल सेल एनीमिया, सर्वाइकल कैंसर के उन्मूलन के साथ टीबी मुक्त झारखंड हेतु कार्य किया जा रहा है। राज्यपाल ने सभी बातों को गंभीरता पूर्वक सुना और स्वास्थ्य सेवा को सुधारने हेतु विशेष दिशा निर्देश दिए।

 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N