logo

झारखंड के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए बैंकर्सःराधाकृष्ण किशोर

ishore.jpg

द फॉलोअप डेस्क
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अबुआ दिशोम बजट 2026–27 को लेकर एफएफपी बिल्डिंग में राज्य के बैंकर्स के प्री बजट मीटिंग की। बैठक में उन्होंने कहा कि राज्य के बैंकर्स सरकार के तीसरे संसाधन के रूप में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राज्य के कमजोर तबकों के आर्थिक उत्थान में बैंकर्स सरकार के साथ मिलकर प्रभावी योगदान दे सकते हैं। बैंकर्स से प्राप्त सुझावों को इस वर्ष के बजट में सम्मिलित किया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि अबुआ दिशोम बजट 2026–27 राज्य के रजत जयंती वर्ष में प्रस्तुत किया जाएगा, इस कारण यह बजट विशेष महत्व रखता है। सरकार चाहती है कि यह बजट यूनिक, मजबूत और जनहितकारी हो—ऐसा बजट, जो इससे पहले कभी प्रस्तुत न किया गया हो और जो अन्य राज्यों के लिए भी एक मिसाल बने।

वित्त मंत्री ने बैंकर्स से आह्वान किया कि वे राज्य के गांवों के विकास में सरकार का सक्रिय सहयोग करें। प्रत्येक बैंक अपने संसाधनों के अनुसार राज्य के गांवों को गोद ले और वहां महिलाओं के उत्थान के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करे। सरकार इस दिशा में हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने लक्ष्य निर्धारित करते हुए कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में बैंक राज्य के कम से कम 100 गांवों को गोद लेकर महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ठोस पहल की जाए। बजट पूर्व गोष्ठी में अध्यक्ष, राज्य वित्त आयोग अमरेंद्र प्रताप सिंह, सचिव (व्यय) वित्त विभाग अबू इमरान, अमित कुमार सचिव (वाणिज्य) वित्त विभाग, वित्त विशेषज्ञ हरिद्वार दयाल, विशेष सचिव वित्त संदीप सिंह सहित राज्य के स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, एचडीएफसी, कैनेरा, पंजाब नेशनल बैंक , बैंक ऑफ़ इंडिया सही कई पब्लिक और निजी सेक्टर के बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Tags - Jharkhand Finance Minister Radhakrishna Kishore pre-budget meeting bankers