logo

कांटाटोली मार्ग से गुजरने वाले सभी वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक, इस रास्ते से होकर जाएं वाहन चालक.. 

Image_2023-06-22_at_9_59_38_PM.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची

कांटाटोली पुल का निर्माण कार्य अपने प्रगति पर है। निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ने रहा है। जिस तेजी से पुल का निर्माण हो रहा है उसे देखते हुए यह उम्मीद की जा रही है कि बहुत ही कम समय में कांटाटोली पुल जनता के लिए बनकर तैयार हो जाएगा। हालांकि पुल के निर्माण से लोगों के आवागमन में बाधा भी आ रही है। पुल का निर्माण अपने अंतिम पायदान पर है। जिसे लेकर यातायत संबंधित जरूरी दिशा निर्देश जारी किये गए हैं। दरअसल कांटाटोली पुल के निर्माण कार्य मे लांचिंग गडर पियर पर चढाने का काम शुरु हो चूका है। जिसे ध्यान में रख कर पुलिस अधीक्षक यातायात कार्यालय ने सूचना जारी कर कांटाटोली आवागमन पर रोक लगा दी है।

कांटाटोली में वाहनों का प्रवेश वर्जित

जारी निर्देश के अनुसार 6 जून से लॉचिंग कार्य के खत्म होने तक कांटाटोली मार्ग पर रात के 10 बजे से सुबह 6 बजे तक सभी छोटी-बड़ी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाया गया है। हालांकि कांटाटोली के आसपास रहने वाले लोगों के आवागमन पर छूट दी गई है।

इन मार्गों पर किये गए बदलाव 

खेलगांव से कांटाटोली होकर आवागमन करने वाले सभी वाहन खेलगांव से टाटीसिलवे होते हुए दुर्गा सोरेन चौक से नामकुम होकर अपने क्षेत्र जायेंगे। वहीं दुर्गा सोरेन चौक से खादगढ़ा बस पड़ाव तक आने - जाने वाली बसों को केवल बस पड़ाव के निकास से प्रवेश में छूट दी जाएगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें :
https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N