logo

28 अक्टूबर को रांची में होगा बाबूलाल की संकल्प यात्रा का समापन, जानिये इसमें क्या होगा खास

babulal_MM1.jpg

रांची  

झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार की नाकामियों, भ्रष्टाचार, विधि-व्यवस्था की दयनीय हालत, राज्य में मची खनिजों और भूमि की लूट जैसे मुद्दों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल ने मरांडी ने 17 अगस्त से संकल्प यात्रा शुरू की थी। इस यात्रा को राज्यभर में लोगों का भरपुर समर्थन हासिल हुआ। जल्दी ही ये संकल्प यात्रा जन संकल्प यात्रा में बदल गयी। इस जन संकल्प यात्रा का समापन 28 अक्टूबर को रांची में बकायदा एक कार्यक्रम के आयोजन के साथ होगा। इस बात की सूचना जन संकल्प यात्रा के संयोजक और प्रदेश महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने दी है। उन्होंने कहा है कि समापन कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी गयी है। जन संकल्प यात्रा की तरह इसका समापन कार्यक्रम भी भव्य तरीके से होगा। 

संयुक्त सभा को होगा आयोजन 
डॉ प्रदीप वर्मा ने आगे बताया कि समापन कार्यक्रम में राज्यभर से कार्यकर्ता जटेंगे। लेकिन विशेष रूप से इसमें छह विधानसभा के पार्टी कार्यकर्ता व अन्य लोग शामिल होंगे। ये विधानसभा क्षेत्र हैं- रांची, हटिया, कांके, खिजरी, मांडर और तमाड़। समापन कार्यक्रम में इन सभी छह विधानसभाओं के मुद्दो को लेकर एक संयुक्त सभा का भी आयोजन होगा। प्रदेश महामंत्री ने बताया कि जन संकल्प यात्रा के दौरान बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के सभी 81 विधानसभा क्षेत्र के लोगों से संपर्क करने का संकल्प लिया था। उनकी समस्याओं से रू-ब-रू होने का संकल्प लिया था। इस यात्रा को जनता का भरपुर सहयोग मिला और जल्दी ये यात्रा जन संकल्प यात्रा में बदल गयी। कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अब तक आठ चरणों जन संकल्प यात्रा की। 71 विधानसभा क्षेत्रों की जनता को संबोधित किया। प्रदेश महामंत्री ने बताया कि दशहरा के कारण यात्रा स्थगित कर दी गयी है। लेकिन बारिश के बाजवूद जिस प्रकार से राज्य की जनता ने इसमें भागीदारी की वो अकल्पनीय है। लोगों की उमड़ी भीड़ से ये पता चलता है कि राज्य की जनता बदलाव चाहती है और वो हेमंत सरकार से निराश हो चुकी है। 

मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम भी चलाया गया 

गौरतलब है कि जन संकल्प यात्रा के साथ ही झारखंड में भाजपा की ओर से मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के जरिये भी लोगों से संपर्क किया जा रहा था। कार्यक्रम का उद्देश्य अमृत वाटिका का निर्माण करना है। जिसके लिए राज्य के शहीद स्थल और शहीदों के गांव से कलश में मिट्टी का संग्रह किया गया है। इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने 263 प्रखंडों और 49 नगर निकायों में भ्रमण किया। भाजपा कार्यकर्ताओं की यह यात्रा भी ऐतिहासिक रूप से सफल रही। डॉ प्रदीप वर्मा ने बताया कि इन दोनों कार्यक्रमों से राज्य की सवा तीन करोड़ के बीच भाजपा अपना संदेश पहुंचाने में सफल रही है। और निश्चित ही इसका परिणाम आने वाले चुनाव में देखने के लिए मिलेगा।