द फॉलोअप डेस्क
झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन JPSC JSSC परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर BJP ने झारखंड सरकार और जांच एजेंसियों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। BJP नेता ने आरोप लगाया कि CID और ACB की जांच का उद्देश्य सरकार और आरोपियों को बचाना रह गया है। उन्होंने कहा कि पहले JPSC JSSC परीक्षा में गड़बड़ी की जांच सही दिशा में चल रही थी, लेकिन बाद में पूरी टीम को बदल दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली से छात्रों को न्याय मिलने की उम्मीद कम हो रही है। उनका कहना है कि मामले में हाईकोर्ट की निगरानी में CBI जांच कराई जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार से सभी संबंधित परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की। BJP नेता ने कहा कि परीक्षा में हुई गड़बड़ी और उससे जुड़े मामले अदालत में विचाराधीन हैं, इसलिए निष्पक्ष और पारदर्शी जांच जरूरी है।
