द फॉलोआप डेस्क
Twitter Post: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अर्जुन मुंडा की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई। बाबूलाल मरांडी ने अपने पोस्ट में लिखा कि अर्जुन जी की माता के निधन का समाचार सुनकर मन बेहद दुखी है। उन्होंने कहा कि अर्जुन जी के शब्दों में एक बेटे की पीड़ा झलकती है। मां की महत्ता को व्यक्त करते हुए उन्होंने लिखा कि उम्र कितनी भी हो जाए, मां सिर पर हाथ रख दे तो लगता है कि सब संभल जाएगा। उन्होंने दिवंगत माता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से आत्मा की शांति और अर्जुन जी व उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।