द फॉलोअप डेस्क
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची में जल संकट पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि रांची जिले के सिल्ली में जल संकट की स्थिति बेहद चिंताजनक और शर्मनाक है। केंद्र सरकार ने झारखंड में हर घर तक जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार को हजारों करोड़ रुपये प्रदान किए, लेकिन इस राशि का बड़ा हिस्सा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर द्वारा कमीशन के रूप में हड़प लिया गया। जनता बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है, जबकि भ्रष्टाचारियों की आत्मा काले धन से तृप्त हो रही है। उन्होंने रांची डीसी को मामले का संज्ञान लेकर सिल्ली प्रखंड सहित पूरे जिले में जलापूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है।