द फॉलोअप डेस्क
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और प्रतिपक्ष नेता बाबूलाल मरांडी के बयानों पर पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा अपने राजनीतिक दायित्वों का निर्वहन बाबूलाल सिर्फ प्रशासन को कटघरे में खडा करके करना चाहते हैं। उनकी कार्यशैली लगातार प्रशासन के प्रति नकारात्मक रही है और वो दबाव बनाकर अपनी स्वार्थ पूर्ति करना चाहते हैं। दो बच्चों की बरामदगी स्वाभाविक तौर पर खुशी की बात है और प्रशासन की सक्रियता और उनकी संजीदगी के कारण ही बच्चे बरामद किये गये। हम उन सामाजिक संगठनों और समाचार पत्रों को भी बधाई देते हैं जिन्होंने रांची प्रशासन के साथ कदमताल मिलाकर बच्चों की जिंदगी बचाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। लेकिन प्रतिपक्ष के नेता यह भूल गये कि बिना प्रशासन के सहयोग और समर्थन से ये नहीं हो सकता था। सिर्फ प्रशासन का नकारात्मक छवि पेश करना बाबूलाल मरांड की आदत बन गई है।
मनोज कौशिक को दी बधाई
रांची महनागर कांग्रेस का एक शिष्टमण्डल अध्य्क्ष कुमार राजा के नेतृत्व में पुलिस महानिरीक्षक मनोज कौशिक से मुलाकात कर बरामद बच्चे की सलामती के लिए बधाई दी और कहा कि पुलिस संजीदिगी क़े साथ से दोनों बच्चे सुरक्षित और कुशल बरामद हुए इसके लिए झारखंड पुलिस को बधाई दी।
.jpeg)