logo

जल, जंगल, जमीन की रक्षा और अधिकारों के लिए होगा संघर्षः बबलू मुंडा

वोमपीो2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
सीसीएल पिपरवार क्षेत्र के बचरा पंचवटी सभागार में सोमवार को झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के सक्रिय सदस्य बबलू सागर मुंडा और संचालन प्रदीप राम ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समिति के हजारीबाग जिला अध्यक्ष सरजू साव और विशिष्ट अतिथि मे बड़कागांव प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार, केरेडारी प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता साहू सहित कई लोग मौजूद थे। 


कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत फूलों के गुलदस्ते तथा अंग वस्त्र प्रदान कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर कई लोगों ने जेबीकेएसएस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में मौजूद बबलू सागर मुंडा सहित अन्य अतिथियों ने सभी को माला पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। कार्यक्रम में बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के हर घर तक जयराम महतो के विचारों को पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। 


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बबलू सागर मुंडा ने कहा कि जनता अपने हक और अधिकार से पूरी तरह से वंचित है। वर्तमान में जल-जंगल-जमीन की रक्षा और जनता के हक और अधिकार के लिए संघर्ष करने की जरूरत है। टाइगर जयराम महतो के नेतृत्व में राज्य की जनता को उनका हक और अधिकार दिलाने का का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिपरवार औद्योगिक क्षेत्र है और यहां पर कोयला खनन के लिए अपनी जमीन देने वाले कई जमीनदाता अपने ही अधिकारों से वंचित है। ग्रामीण रैयतों के भूमि अधिग्रहण के बाद भी उन्हें नौकरी, मुआवजा और रोजगार सहित बुनियादी सुविधाओं के लिए भटकना पड़ रहा है