logo

मोरहाबादी मैदान में डटे सहायक पुलिसकर्मियों को मैदान खाली करने का आदेश, अब जायेंगे खेलगांव

sahayakpolice.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के मोरहाबादी मैदान में प्रदर्शन कर रहे सहायक पुलिसकर्मियों को जिला प्रशासन ने 24 घंटे में मैदान खाली करने का आदेश दिया है। सहायक पुलिसकर्मी पिछले 32 दिनों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए मैदान खाली करने का आदेश दिया है। झारखंड के सहायक पुलिसकर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 2 जुलाई से प्रदर्शन कर रहे हैं।

जिला प्रशासन ने मोरहाबादी मैदान में धारा 144 भी लागू कर दी है। इसके बाद सहायक पुलिसकर्मियों ने बैठक कर निर्णय लिया है कि वे अपना आंदोलन स्थान बदलकर खेलगांव जायेंगे और वहां प्रदर्शन करेंगे। सहायक पुलिसकर्मियों का कहना है कि उन्हें उम्मीद थी कि कैबिनेट में सरकार की ओर से आश्वासन दिए जाने के बाद उनकी मांगों को लिखित में लाया जायेगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज झारखंड हिंदी न्यूज रांची न्यूज रांची लेटेस्ट न्यूज Jharkhand News Jharkhand Latest News Jharkhand Hindi News Ranchi News Ranchi Latest News