logo

दोषी करार होते ही सिविल कोर्ट से पुलिस को चकमा देकर भागा युवक

patna6.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
पटना में दहेज हत्या के मामले में दोषी पाए गए एक व्यक्ति ने सिविल कोर्ट से भागकर पुलिस को चकमा दिया। बुधवार दोपहर लगभग 3 बजे कोर्ट ने उसे दोषी ठहराया था। सजा सुनाने से पहले ही वह कोर्ट रूम से फरार हो गया। पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। इसके बाद कोर्ट के निर्देश पर पीरबहोर थाने में केस दर्ज किया गया। पीरबहोर थाने के थाना प्रभारी अब्दुल हलीम ने बताया कि विनय ठाकुर की तलाश के लिए उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। फुलवारी शरीफ के रामपुर फरीदपुर के निवासी विनय पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप था, और कोर्ट ने उसे दोषी ठहराया। दोषी करार दिए जाने के तुरंत बाद जज ने पुलिसकर्मियों को उसे हिरासत में लेने का आदेश दिया था, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर कोर्ट से भाग निकला। काफी समय तक तलाशने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है।