logo

अरविंद केजरीवाल का झारखंड दौरा आज , कल्पना सोरेन और विनोद सिंह के पक्ष में मांगेंगे वोट

कारीग.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 16 मई को ‘मिशन झारखंड’ पर भी आएंगे। वे गांडेय उपचुनाव में इंडिया अलायंस की प्रत्याशी कल्पना सोरेन और कोडरमा लोकसभा सीट के सीपीआई-एमएल उम्मीदवार विनोद सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद दोनों की पत्नियों में दोस्ती बढ़ी। पहले सुनीता केजरीवाल की ओर से दिल्ली में बुलाई गई रैली में कल्पना सोरेन शामिल हुईं, वहीं बाद में रांची में आयोजित रैली में सुनीता केजरीवाल भी शामिल हुईं। अब अरविंद केजरीवाल गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए जेएमएम प्रत्याशी कल्पना सोरेन के लिए भी वोट मांगेंगे। गांडेय विधानसभा उपचुनाव के साथ ही अरविंद केजरीवाल गिरिडीह लोकसभा सीट के इंडिया अलायंस के प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह के पक्ष भी वोट की अपील करेंगे।


हेमंत सोरेने को इस्तीफा नहीं देना चाहिए था 
बता दें, कि जेल से निकलने के बाद दिल्ली के एक कार्यक्रम में शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा था। साथ ही उन्होंने कहा था कि झारखंड में हेमंत सोरेन को भी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देना चाहिए था। बीजेपी का लक्ष्य ही है विपक्षी नेताओं को जेल में कैद करने का। उन्होंने जेल जाने पर भी मुख्मयंत्री पद से इस्तीफा नहीं देने की वजह बीजेपी की मंशा को बताया।


बीजेपी के जाल में नहीं फंसने वाले 
केजरीवाल ने कहा था कि बीजेपी को यह मालूम है कि दिल्ली में अगले 20 सालों तक आम आदमी पार्टी को कोई भी हरा नहीं सकता। इस वजह से उनकी तरफ से राजनीतिक षड्यंत्र रचा गया और झूठे केस में उन्हें फंसाकर जेल में डाल दिया गया। केजरीवाल ने कहा कि हमने अगर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया तो ये इनके लिए अच्छा है। देश के जिस राज्य में चुनाव हारेंगे. उस राज्य के मुख्यमंत्री को वे पकड़कर जेल में डाल देंगे। मगर उनके ट्रैप में हम नहीं आने वाले हैं। 

Tags - Arvind Kejriwal Arvind Kejriwal in Jharkhand Arvind Kejriwal News Lok Sabha Elections Jharkhand Jharkhand News Kejriwal