logo

झारखंड में डेंगू से एक और मौत, 73 नए मरीज मिले

्ालुहा2.jpg

द फॉलोअ डेस्कः
झारखंड में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। हर दिन 50 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। मंगलवार को भी 73 नए मरीज मिले, वहीं दुमका में डेंगू से एक की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 34 मरीज गिरिडीह में मिले तो रांची में 24, पूर्वी सिंहभूम में 3, धनबाद में 2, साहिबगंज में 9 और सिमडेगा में एक संक्रमित मिला। राज्य में डेंगू से अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 1882 मरीज मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा 1089 संक्रमित पूर्वी सिंहभूम में मिले। रांची में 100, साहिबगंज में 209, सरायकेला में 120, धनबाद में 50, हजारीबाग में 48 और दुमका में 79 मरीज मिले हैं।


दुमका में क्या कुछ है तैयारियां 
दुमका जिले में डेंगू से बचाव और नियंत्रण के लिए डेंगू सर्विलांस कार्य के तहत 9 अक्टूबर तक 6762 घरों के 25169 जलपात्रों की जांच की गई। जिसमें 504 में डेंगू के लार्वा और 300 जल पात्रों में डेंगू के प्यूपा पाए गए। डेंगू पॉजिटिव रोगी के क्षेत्र में स्तरीय रैपिड रिस्पांस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों का रक्त सैंपल संग्रहित कर जांच की गई। साथ ही उक्त क्षेत्र में छिड़काव कार्य भी किया गया। अब तक जिले में कुल 73 मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनमें 64 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 8 का इलाज चल रहा है और एक की मृत्यु हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड के बांकजोर गांव के डेंगू पॉजिटिव मरीज लखन टुडू की मृत्यु हुई है। दुमका के सिविल सर्जन डॉ बच्चा प्रसाद ने जानकारी दी कि डेंगू के नियंत्रण के लिए संबंधित अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ बैठक 13 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी. जिसमें स्वास्थ्य विभाग के स्पेशलिस्ट के साथ-साथ सभी

अब तक 1882 मरीजों में डेंगू की पुष्टि 
राज्य में अब तक डेंगू के 1882 मरीज मिले हैं। पूर्वी सिंहभूम में 1089, साहिबगंज में 209. सरायकेला में 120, रांची में 100, धनबाद में 50, हजारीबाग में 48 और दुमका में 73 मरीज मिले हैं। चिकनगुनिया के अब तक 269 मरीज मिले हैं। रांची में 189, पूर्वी सिंहभूम में 56, देवघर में 10, गोड्डा में 9 और लोहरदगा में 5 मिले हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N