द फॉलोअप डेस्क
गुमला जिले (Gumla District) की अंकिता तिवारी (Ankita Tiwari) आगामी सीनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप (Senior National Archery Championship) में कोच (Coach) के रूप में कमान संभालेंगी। अपनी जिम्मेदारी निभाने जा रही हैं। यह प्रतियोगिता (Competition) 12 नवंबर से 18 नवंबर 2026 तक शिलांग (Shillong), मेघालय (Meghalaya) में आयोजित होगी। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता (National-Level Championship) में अंकिता तिवारी (Ankita Tiwari) को कोच नियुक्त (Appointed as Coach) किया गया है।

जिम्मेदारी मिलने पर क्या कहा अंकिता ने
इस अवसर पर अंकिता तिवारी ने कहा, "मुझे सीनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप के लिए कोच नियुक्त करने हेतु मैं झारखंड तीरंदाजी संघ एवं रांची जिला तीरंदाजी संघ का हृदय से आभार प्रकट करती हूं। मुझे यह जिम्मेदारी देने के लिए दोनों संघों का बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने का प्रयास करूंगी।"

नेशनल प्रतियोगिताओं में कोच के रूप में अपनी भूमिका निभा चुकी हैं
इससे पूर्व भी अंकिता तिवारी मिनी नेशनल एवं स्कूल नेशनल प्रतियोगिताओं में कोच के रूप में अपनी भूमिका निभा चुकी हैं। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में झारखंड के तीरंदाजों ने कई पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है। अंकिता तिवारी की इस उपलब्धि से गुमला जिले के खेल जगत में खुशी का माहौल है। उनकी इस नई जिम्मेदारी को लेकर खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में उत्साह है।
