logo

अंबानी ने अपने कर्मचारी मनोज मोदी को तोहफे में दिया 1500 करोड़ रुपए का आलीशान घर  

MUKESH.jpg

द फॉलोअप डेस्क

रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन और एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी ने बड़ा दिल दिखाते हुए अपने कर्मचारी मनोज मोदी को 1500 करोड़ रुपये का एक आलीशान घर तोहफे में दे दिया। ये आलीशान इमारत मुंबई के नेपियन सी रोड में स्थित है। जो 22 मंजिला इमारत है। जानकारी के मुताबिक अंबानी के एक बाद एक बड़ी डील्स के पीछे उनके खास साथी का दिमाग काम करता है। इस शख्स को मुकेश अंबानी का राइट हैंड भी कहा जाता है। अंबानी के हर बड़े फैसले के पीछे इनका अहम योगदान होता है। मनोज मोदी को MM के नाम से पुकारा जाता है।

      

दोनों ने साथ में की पढ़ाई

 

जानकारी के मुताबिक रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल के डायरेक्टर के तौर पर मनोज मोदी लंबे समय से काम कर रहे हैं। मनोज मोदी की पहचान मुकेश अंबानी के सबसे करीबी लोगों में होती है। मुकेश अंबानी ने इनको जो 22 मंजिला इमारत तोहफे में दिए हैं। यह 1.7 लाख वर्ग फीट एरिया में बनी है। यहां पर फ्लैट की कीमत 45,100 रुपये प्रत‍ वर्ग फीट से लेकर 70,600 रुपये प्रति वर्ग फीट तक है। मनोज मोदी हजीरा पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स, जामनगर रिफाइनरी, टेलीकॉम बिजनस, रिलायंस रिटेल आदि प्रोजेक्‍ट से जुड़े हैं। पॉवर के मामले में उनकी सीईओ जितनी ही पावर है। वह न सिर्फ रिलांयस के कर्मचारी हैं, बल्कि मुकेश अंबानी के दोस्त भी है। जानकारी के अनुसीर दोनों ने मुबंई के यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ कैमिकल टेक्नोलॉजी से साथ में पढ़ाई की। और केमिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री हासिल की। इसेक बाद अंबानी और मोदी दोनों ने रिलायंस में अपने करियर की शुरुआत भी लगभग साथ में ही की। मनोज मोदी ने 1980 में रिलायंस ग्रुप ज्वाइन किया था । जबकि मुकेश अंबानी ने 1981 में अपने पिता के कारोबार में अहम भूमिका निभाना शुरू किया था।

रिलायंस जियो, रिटेल के डायरेक्टर के पद पर हैं MM  

मनोज मोदी ने रिलायंस की तीन पीढ़ियों के साथ काम किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत धीरूभाई अंबानी के नेतृत्व में शुरू की थी। वहीं, आज वह मुकेश अंबानी और उनके बेटे- बेटियों के साथ काम कर रहे हैं। मनोज मोदी फिलहाल रिलायंस जियो और रिटेल के डायरेक्टर के पद पर हैं। ईशा- आकाश और अनंत अंबानी सभी मनोज मोदी की सलाह को मानते हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT