logo

राजभवन के सामने धरना दे रहे जाबांज सिपाही से मिले अमर बाउरी, हर संभव मदद का दिया भरोसा

अमर_बाउरी.jpg

द फॉलोअप डेस्क
16 दिसंबर को पूरे देश में विजय दिवस मनाया जाता है। आज का दिन भारत-पाकिस्तान के दिन 1971 में हुए युद्ध और इसमें मिली जीत को प्रमाणित करता है। लेकिन बीते 14 दिन से घायल भूतपूर्व सैनिक पोदना बालमुचू सपरिवार अपने हक और अधिकार को लेकर धरने पर बैठे हैं। आज उनसे मिलने नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी,भानू प्रताप साही और अमित मंडल के साथ पहुंचे। मुलाकात के दौरान अमर बाउरी ने पोदना बालमुचू को माला पहनाई साथ ही उनकी समस्या भी सुनी। मुलाकात की कुछ तस्वीर साझा कर अमर बाउरी ने सीएम हेमंत सोरेन और उनकी सरकार पर जमकर हमला बोला। अमर बाउरी ने ट्वीट कर लिखा है कि झारखंड सरकार के झूठे वादों से आज हर वर्ग परेशान है। हेमंत सोरेन की वादा खिलाफी का नतीजा है बेहद मूलभूत मांग को लेकर भी कड़कड़हाटी ठंड आदिवासी सैनिक को घरना देना पड़ रहा है। 


प्रशासन ने दिया धोखा
अमर बाउरी ने ट्वीट कर लिखा है कि आज "विजय दिवस" है परंतु झारखंड के इस वीर आदिवासी सैनिक का दर्द देखिए जो झारखंड सरकार के झूठे वादों व नीतियों से ठगा गया है ...सन 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध में घायल भूतपूर्व सैनिक पोदना बालमुचू को अभी तक न्याय नहीं मिला। मांग बेहद मूलभूत है जिसमें कृषि भूमि व पेंशन की मांग शामिल है।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वादा किया था। प्रशासन ने दिया धोखा। जिस कारण आज इस कड़कड़हाटी ठंड में भी उनका आंदोलन जारी है। पोदना बालमुचू को हर संभव मदद का भरोसा दिया। साथ में विधायक अमित मंडल और विधायक भानु प्रताप शाही भी उपस्थित रहे।

सीएम के आश्वासन के बाद भी कुछ नहीं हुआ
मूल रूप से चाइबासा के सिपाही पोदना बालमुचू (77 वर्षीय) इन दिनों रांची में हैं। उन्होंने 1971 भारत-पाक युद्ध में शामिल थे। इस युद्ध में पोदना घायल हुए थे। आज अपने हक और अधिकार को लेकर 140 किलोमीटर पैदल चलकर रांची में धरने पर बैठा है। भूतपूर्व सैनिक पोदना ने अपना दुख और दर्द बताते हुए कहा कि उसने 12 साल तक आर्मी में रहकर देश सेवा की और 1971 की जंग में गोली खाई। जिसके लिए उन्हें कई मेडल से सम्मानित किया गया। उस समय सरकार ने चाईबासा में 5 एकड़ जमीन और पेंशन देने का वादा किया था। पर 52 वर्ष बाद भी ना तो जमीन मिली ना ही पेंशन मिला। किसी तरह पोदना के परिवार वाले मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने उनसे मिलकर सारी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था लेकिन अबतक कुछ नहीं हुआ है। 

विभिन्न मुद्दों-मांगों पर आंदोलन रत युवाओं से भी की मुलाकात

नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने आज विभिन्न मुद्दों-मांगों पर आंदोलन रत युवाओं से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने सभी  वर्गों के बीच जाकर उनकी मांगों को विस्तार से समझा और हर संभव मदद का भरोसा दिया। मुलाकात के बाद नेता प्रतिपक्ष ने अपने सोशल मीडिया हैडल एक्स पर लिखा कि झारखंड सरकार के झूठे वादों से आज हर वर्ग परेशान है। आज माननीय विधायक अमित मंडल और विधायक भानू प्रताप शाही के साथ विभिन्न मुद्दों-मांगों पर आंदोलन रत "पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक, झारखंड के दिव्यांग जन, भूतपूर्व सैनिक, जेटेट सफल सहायक अध्यापक" एवं अन्य वर्गों के बीच जाकर उनकी मांगों को विस्तार से समझा और हर संभव मदद का भरोसा दिया। आज सभी झारखंड सरकार की गलत नीतियों का दंश झेल रहे हैं और आंदोलन रत हैं।