logo

अमर बाउरी ने हूल दिवस पर सिदो कान्हो पार्क में प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, कही ये अहम बात  

amar30.jpg

रांची 
नेता प्रतिपक्ष, झारखंड विधानसभा अमर कुमार बाउरी ने आज हूल दिवस के अवसर पर रांची के सिदो कान्हू पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर उन्होंने कहा कि आज के ही दिन सन 1855 में संथाल परगना से हूल क्रांति का आगाज किया गया था। यह वह समय था जब संथाल परगना से निकली चिंगारी पूरे देश भर में फैली। इसके बाद 1857 में आजादी के लिए पहली क्रांति की गयी। 


अस्मिता को खत्म करने की राजनीति
अमर बाउरी ने कहा कि इस क्रांति में लगभग 500 से अधिक आदिवासियों ने अपनी जान दी। लेकिन वर्तमान राज्य सरकार जो सिदो कान्हो के नाम पर जनता के बीच जा रही है, उनके वंशज की अस्मिता को खत्म करने की राजनीति कर रही है। इस तरह से भोगनाडी में डेमोग्राफी बदल रहा है। इससे लगता है कि आदिवासियों के बेटी, रोटी और माटी को समाप्त करने का षड्यंत्र  किया जा रहा है। 


गठबंधन सरकार पर लगाये ये आरोप 
नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी इन प्रमुख मुद्दों को जनता के बीच ले जायेगी। कहा कि राज्य में गठबंधन की सरकार, जिसकी अगुवाई जेएमएम कर रहा है, उसकी असलीयत को जनता के बीच ले जाना है। कहा कि गठबंधन सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है। इसे हराकर जनता का भला हो सकता है। 


 

Tags - Amar BauriHul DiwasJharkhand News