द फॉलोअप डेस्कः
कुख्यात गैंगस्टर अमन साव का एनकाउंटर हो गया। पलामू में एनकाउंटर के दौरान अमन साव को झारखंड एटीएस की टीम ने मार गिराया। अमन साव विधानसभा चुनाव लड़कर विधायक बनना चाहता था। लेकिन उसकी ये चाहत अधूरी रह गई। विधानसभा चुनाव में उसने नामांकन करने का मन भी बना लिया था। झारखंड के बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से वह चुनाव लड़ना चाहता था। उसने जेल से ही चुनाव लड़ने का मन बना लिया था। लेकिन कोर्ट ने इजाजत नहीं दी थई। अपराधी बन चुका अमन अपने आपको एक समाजसेवी के रूप में सबके सामने लाने की खूब कोशिश कर रहा था। इसके लिए बाकायदा उसने अपने गुर्गों के सहारे सोशल मीडिया पर अपना खूब प्रचार प्रसार भी किया। बड़े-बड़े राजनेताओं के जन्मदिन से लेकर त्योहार और कई तरह के आयोजन को लेकर वह बधाइयां भी दे रहा था।