logo

छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं होने को लेकर कल आजसू का जनाक्रोश मार्च

aajj.jpg

द फॉलोअप डेस्क
आजसू छात्र संघ गुरुवार को बापू वाटिका, मोराबादी से राजभवन तक शिक्षा के लिए भिक्षा कार्यक्रम के तहत जनाक्रोश मार्च निकलेगा। लाखों छात्रों की छात्रवृत्ति रोके जाने के खिलाफ प्रदर्शन करेगा। आजसू छात्र संघ राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगा और आग्रह करेगा कि वह 2024–25 के लंबित छात्रवृत्ति का भुगतान कराने के लिए हस्तक्षेप करें। साथ ही राज्य सरकार को निर्देशित करें कि e-Kalyan पोर्टल पर सभी लंबित आवेदनों की स्थिति सार्वजनिक रूप से जारी की जाए, ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।

आजसू केंद्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में आजसू छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव एवं युवा आजसू के रांची नगर अध्यक्ष अमित यादव ने बताया कि झारखंड राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के लाखों विद्यार्थी सत्र 2024–25 की पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति के भुगतान के लिए कई महीनों से प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह देरी केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि सरकार की गंभीर लापरवाही और उदासीनता को दर्शाता है। इस कारण उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों का भविष्य संकट में पड़ गया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के अनुसार 11.34 लाख विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिलनी थी, लेकिन अब तक केवल 7.45 लाख छात्रों को आंशिक भुगतान किया गया है। 3.5 लाख से अधिक OBC विद्यार्थी आज भी पहली किस्त की प्रतीक्षा में हैं।

Tags - Jharkhand AJSU Students Union 27 November protest march scholarship payment memorandum to the Governor