रांची
आजसू पार्टी द्वारा राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 6 अक्टूबर दिन रविवार को हटिया विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मलेन सह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन रिंग रोड स्थित आम बगीचा, मनातू में किया जाएगा। मौके पर विधानसभा क्षेत्र के हजारों चूल्हा प्रमुख पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की उपस्थिति में अपने पद की शपथ ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह कार्यक्रम पार्टी के केंद्रीय सचिव भरत कांशी के नेतृत्व में किया जा रहा है।
