logo

आजसू का महाधिवेशन झारखंड के वर्तमान परिदृश्य को बदलने में सफल होगा- अध्यक्ष चुने जाने के बाद बोले सुदेश महतो 

ajsu13.jpg

रांची 

रांची के मोरहाबादी मैदान में तीन दिनों से जारी आजसू के महाविधेशन का आज अंतिम दिन था। आज अंतिम दिन सुदेश महतो को आजसू पार्टी का अध्यक्ष चुना गया। पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद सुदेश महतो ने जनता के प्रति समर्पण और पार्टी के सिद्धांतों पर चलने की शपथ ली। इस दौरान सुदेश महतो ने महाधिवेशन को सफल बनाने के लिए पूरे झारखंड से आये लोगों और देशभर से आये अतिथियों का आभार व्यक्त किया। महतो ने कहा कि विपरीत मौसम में भी झारखंड के कोने-कोने से लोग रांची के मोरहाबादी मैदान तक पहुंचे हैं। यह सब मेरा मनोबल बढ़ाने वाला है। कहा के मोरहाबादी मैदान के इस बिनोद बिहारी महतो सभागार में देश भर से आये बुद्धिजीवियों, लेखकों और विभिन्न विषय के विशेषज्ञों, जानकारों का मैं आभार व्यक्त करता हूं। 

महाधिवेशन में मिले सुझावों का सम्मान किया 
कहा कि इस साभागार से झारखंड के विकास के लिए जो सुझाव और मार्गदर्शन सामने आये हैं, उनका स्वागत किया जाना चाहिये। कहा कि महाधिवेश के पहले ही दिन से उनका विश्वास था कि आजसू का ये ऐतिहासिक महाधिवेशन झारखंड के वर्तमान परिद्श्य को बदलने में अहम भूमिका निभायेगा। सुदेश महतो ने गांव की चौपाल से आये लोगों, कार्यकर्ताओं, नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अफसोस जाहिर किया कि वे महाधिवेशन के दौरान लोगों और अपने अतिथियों को अपेक्षित सुविधा नहीं उपलब्ध करा पाये। इसके साथ ही सुदेश महतो ने प्रिंट और इलेक्ट्रोनिक मीडिया के लोगों को धन्यवाद कहा। जिनकी बदौलत महाधिवेशन का उद्देश्य प्रदेश और पूरे देश तक लोगों के बीच पहुंच सका। इस दौरान उन्होंने महाधिवेशन के परिसर को सजाने में सहयोग करने वाले अपने कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों का भी आभार व्यक्त किया। इस दौरान मंच पर उनके साथ सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, डोमन सिंह मुंडा, उमाकांत रजक, सुनीता चौधरी, देव शरण भगत जैसे आजसू पार्टी के दिग्गज नेता मौजूद थे।      

 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N