रांची
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सेलिब्रिटी शेफ निशांत चौबे ने झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो से मुलाकात कर अपनी पुस्तक “स्टे विद इंडस” भेंट की। यह पुस्तक भारतीय खान-पान संस्कृति और विभिन्न व्यंजनों के विकास पर केंद्रित है। शेफ निशांत चौबे को प्रतिष्ठित मिशेलिन स्टार सम्मान प्राप्त है, जो वैश्विक स्तर पर किसी भी शेफ के लिए सबसे प्रतिष्ठित मान्यता मानी जाती है। वर्तमान में वे अमेरिका, बैंकॉक, टोक्यो और सिंगापुर के कई प्रसिद्ध रेस्तरां से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा, उन्होंने जयपुर में आयोजित आईफा अवॉर्ड्स के लिए विशेष मेनू तैयार किया था, जिसे भारतीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर व्यापक सराहना मिली।