logo

पलामू के चियांकी एयरपोर्ट से जल्द शुरू हो सकती है हवाई सेवा, सांसद वीडी राम और मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने किया निरीक्षण

पलामू के चियांकी एयरपोर्ट से जल्द शुरू हो सकती है हवाई सेवा, सांसद वीडी राम और मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने किया निरीक्षण

पलामू: 
Plamu News:
पलामू के लोगों के लिए हवाई सेवा शुरू होने की उम्मीद बढ़ती नजर आ रही है। मेदिनीनगर स्थित चियांकी एयरपोर्ट के विकास और यहां से नियमित हवाई सेवा शुरू करने की संभावनाओं को लेकर शनिवार को पलामू सांसद विष्णु दयाल राम और झारखंड सरकार के मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान एयरपोर्ट के विस्तार, भूमि अधिग्रहण और हवाई सेवा शुरू करने की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। निरीक्षण के दौरान पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी समेत जिला प्रशासन के अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

उड़ान योजना से चियांकी एयरपोर्ट को मिल सकती है मदद
दरअसल, भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने उड़ान योजना के आगामी चरण में चैलेंज मोड फ्रेमवर्क की व्यवस्था की है। इसके तहत भूमि अधिग्रहण और हवाई अड्डे के विस्तार पर होने वाले खर्च को केंद्र सरकार द्वारा वहन किए जाने का प्रावधान है। इससे चियांकी एयरपोर्ट के विकास और यहां से नियमित हवाई सेवा शुरू होने की संभावनाएं बढ़ सकती हैं। चियांकी एयरपोर्ट को विकसित करने के लिए अब राज्य सरकार पलामू की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इसे विकास के लिए नामित कर सकती है। इसके लिए जरूरी दस्तावेजों और भूमि संबंधी औपचारिकताओं को पूरा करते हुए निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रस्ताव भेजना होगा।

व्यापार, पर्यटन और आवागमन को मिलेगा बढ़ावा
इस मौके पर सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि पलामू को बेहतर हवाई कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना उनका निरंतर प्रयास है। इससे क्षेत्र के विकास, व्यापार, पर्यटन और आम नागरिकों की आवागमन सुविधा को नई गति मिल सकेगी। अब चियांकी एयरपोर्ट के विकास और प्रस्ताव भेजने की प्रक्रिया पर आगे की कार्रवाई महत्वपूर्ण होगी। यदि योजना के तहत प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो पलामू में हवाई सेवा शुरू होने का रास्ता खुल सकता है।

 

 

 

 

Tags - Palamu NewsChiyanki AirportVD RamJharkhand NewsUDAN Scheme