logo

होली में ढीली होगी विमान यात्रियों की जेब, रांची आने वाले प्लेन का किराया हुआ तिगुना

flight4.jpg

द फॉलोअप डेस्क
होली नजदीक आते ही विमानों के दाम में काफी उछाल देखने को मिल रहा है। महानगरों से रांची आने वाले लोगों को सीट मिलने में काफी दिक्कत हो रही है। यात्रियों की संख्या में हो रही बढ़ोतरी को लेकर प्लेन का किराया 2-3 गुना अधिक बढ़ा है। बता दें कि 20 मार्च से रांची आने वाली सभी फ्लाइटों की कीमत तीन गुना हो गया है। गौरतलब है कि बेंगलुरु से रांची का सामान्य किराया 5039 से लेकर 6429 रुपए तक रहता है। अभी यह राशि 14 हजार तक पहुंच गया है। ऐसे में लोगों के जेब पर काफी असर पड़ने वाला है। 


लो फेयर वाली सीटों की बुकिंग तेजी से करा रहे लोग
दामों में बढ़ोतरी को देखते हुए लो फेयर वाली सीटों की बुकिंग लोग तेजी से करवा रहे हैं। ऐसे में दिल्ली से रांची की सीधी फ्लाइट में लो फेयर सीट उपलब्ध नहीं है। सामान्य दिनों में दिल्ली व कोलकाता को छोड़ दें तो विभिन्न महानगरों से रांची का सामान्य किराया पांच से छह हजार रुपए है। बेंगलुरु से रांची का सामान्य किराया 5039 से लेकर 6429 रुपए तक रहता है। त्योहार के सीजन में यह किराया 17 से लेकर 18 हजार तक पहुंच गया है।


22 मार्च को महानगरों से रांची का किराया
सेक्टर विमान सेवा किराया
बेंगलुरु-रांची एयर इंडिया एक्स 14,574 (रु)
मुंबई-रांची एयर इंडिया एक्स 18,395 (रु)
दिल्ली-रांची एयर इंडिया एक्स 13,300 (रु)
कोलकाता-रांची इंडिगो 7,534 (रु)
चेन्नई-रांची इंडिगो 11,137 (रु)
हैदराबाद-रांची इंडिगो 10,827 (रु)