logo

गिरिडीह में ‘स्टीयरिंग छोड़ो आंदोलन’ का असर, बस-ऑटो के पहिए थमे; यात्रियों की बढ़ी परेशानी

गिरिडीह में ‘स्टीयरिंग छोड़ो आंदोलन’ का असर, बस-ऑटो के पहिए थमे; यात्रियों की बढ़ी परेशानी

द फॉलोअप, गिरिडीह:

Jharkhand News: गिरिडीह जिले में ड्राइवर संघ (Drivers' Association) के आह्वान पर चलाए जा रहे 'स्टीयरिंग छोड़ो आंदोलन' (Steering Chhodo Andolan) का असर अब सड़क परिवहन व्यवस्था पर साफ दिखाई देने लगा है। आंदोलन के कारण खोरीमहुआ, गावां समेत जिले के कई इलाकों में बसों और ऑटो रिक्शा के पहिए थम गए हैं। सार्वजनिक परिवहन सेवाएं प्रभावित होने से पर्व के दौरान आने-जाने वाले को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और जरूरी काम से घरों से निकलने वाले लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। अखिल भारतीय ड्राइवर जॉइंट कमेटी (All-India Drivers' Joint Committee) के आह्वान पर जिला ड्राइवर महासंघ के सदस्य बस स्टैंड रोड स्थित संघ के प्रधान कार्यालय में एकत्रित हुए।

तीन प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलन

यहां ड्राइवरों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की। गौरतलब है कि ड्राइवर संघ की प्रमुख मांगों में ड्राइवर आयोग (Driver Commission) का गठन शामिल है। संघ का कहना है कि ड्राइवरों के कामकाज, सुरक्षा, सामाजिक और आर्थिक हितों की रक्षा के लिए अलग आयोग बनाया जाना चाहिए। इसके अलावा ड्राइवरों के अधिकारों और कल्याण से जुड़े मुद्दों पर भी सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। संघ तीन प्रमुख मांगों (Three key demands) को लेकर आंदोलन कर रहा है। चालकों का कहना है कि लंबे समय से उनकी समस्याओं और मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। ऐसे में अपने अधिकारों की रक्षा के लिए देशव्यापी आंदोलन (Nationwide movement) के समर्थन में स्टीयरिंग छोड़ो आंदोलन शुरू किया गया है। वहीं, हड़ताल का असर आगे माल परिवहन व्यवस्था पर भी पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

Tags - Steering Chhodo Andolan Drivers Strike All India Driver Joint Committee Jharkhand News Public Transport Transport Crisis Passenger Problems Giridih Latest News