देवघर
फफक कर रो रहे यह है IPS दीपक सिंह. दीपक सिंह देवघर के जैप-5 के तत्कालीन एसपी हैं. उनका तबादला हाल ही में जामताड़ा आईआरबी-1 में हुआ है. जामताड़ा जाने से पहले उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया, जहां अपने सहयोगियों के बीच दीपक सिंह खुद को संभाल नहीं सके और फूट-फूट कर रो पड़े. यह दृश्य वहां मौजूद सभी पुलिसकर्मियों को भावुक कर गया. अपने सरल स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठा के लिए पहचाने जाने वाले दीपक सिंह ने जैप-5 में अपने कार्यकाल के दौरान अनुशासन और कार्यशैली को मजबूत किया.
सिपाही हों या उनके बच्चे, सभी मेरे अपने हैं: दीपक सिंह
फॉलोअप से बातचीत में दीपक सिंह ने कहा कि देवघर जैप-5 के सभी लोग उनके लिए एक परिवार की तरह हैं. उन्होंने बताया कि उनका परिवार भले ही रांची में रहता है, लेकिन जहां वे तैनात रहते हैं, वहां के लोग भी उनके परिवार का हिस्सा बन जाते हैं. उन्होंने कहा कि चाहे सिपाही हों या उनके बच्चे, सभी उनके अपने हैं. उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान पार्क निर्माण समेत कई विकास कार्य कराए हैं. समारोह में मौजूद जवानों और अधिकारियों ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें विदाई दी और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं.
