logo

खूंटी लोकसभा क्षेत्र से स्क्रूटनी के बाद अब केवल 7 प्रत्याशी मैदान में, 16 ने किया था नामांकन

khunti_loksabha.jpg

द फॉलोअप डेस्क
खूंटी लोकसभा क्षेत्र के लिए नामांकन की प्रक्रिया खत्म हो गई है। आज स्क्रूटनी के बाद अब मात्र 7 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। गौरतलब है कि  खूंटी लोकसभा क्षेत्र से कुल 16 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। जिसमे शुक्रवार को हुए स्कूटनी में 9 प्रत्याशी अयोग्य पाए गए। अब चुनावी मैदान में अब 7 प्रत्याशी हैं। वहीं 29 को नाम वापसी की तिथि है। 29 के बाद ही स्थिति साफ हो जाएगी की मैदान में कितने खिलाड़ी रह जायेंगे।


स्क्रूटनी में अयोग्य उम्मीदवार

  • सोमा मुंडा - अबुआ झारखंड पार्टी
  • जयपाल मुंडा - भागीदारी पार्टी (पी)
  • समडोम गुड़िया - आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया
  • सामुएल पूर्ति -- आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया
  • थॉमस डांग - पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
  • प्यारा मुंडु - झारखंड पार्टी
  • काशी नाथ सांगा - लोकहित अधिकार पार्टी
  • सुबोध पुर्ती - निर्दलीय
  • अहलाद केरकेट्टा - निर्दलीय

स्कूटनी के बाद योग्य उम्मीदवार

  • अर्जुन मुंडा -- भारतीय जनता पार्टी
  •  काली चरण मुंडा -- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  •  सावित्री देवी - बहुजन समाज पार्टी
  •  बबीता कच्छप -- भारत आदिवासी पार्टी
  • अर्पणा हंस -- झारखंड पार्टी
  •  बसंत कुमार लोंगा -- निर्दलीय
  •  पास्टर संजय कुमार तिर्की - निर्दलीय

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - JharkhandJharkhand newsloksabha election 2024khunti loksabha arjun munda