logo

रांची पहुंच कर बोले शिवराज सिंह चौहान- झारखंड के मुख्यमंत्री तो जासूस निकले!

mixcollage.jpg

रांची : एक डरा हुआ मुख्यमंत्री अपने मंत्री की ही जासूसी कर रहा है और केवल एक की जासूसी नहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा और गठबंधन में जितने मंत्री और विधायक हैं उन सबकी जासूसी हो रही है। 2 महीने जिसको मुख्यमंत्री रहना है वह एक महीने का मंत्री भी बनाता है। गुरूवार को ये बातें रांची पहुंचने के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहीं।

उन्होंने कहा कि चंपई सोरेन का जो अपमान किया गया है। जिस ढंग से मुख्यमंत्री रहते हुए उनके साथ व्यवहार हुआ है। वो अच्छा काम कर रहे थे, उसका बदला उन्हें अपमानित होकर चुकाना पड़ा है।

उन्होंने जेएमएम छोड़ दिया तो जेएमएम अब जासूसी मोर्चा हो गया है। पूरा झारखंड तबाह और बर्बाद है।उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठिए हमारे आदिवासी भाई-बहनों की जमीन पर कब्जा करते जा रहे हैं।

बेटियों से शादी करके जमीनें छीनी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस सरकार के अंतिम दिन आ गए हैं। झारखंड को बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी इस सरकार को उखाड़ कर फेंकेगी।