द फॉलोअप डेस्क
दिलेश्वर महतो ने शनिवार को गुमला के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) पद का पदभार ग्रहण किया। भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नति मिलने के बाद उन्होंने पुनः गुमला में उप विकास आयुक्त के रूप में योगदान देते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन प्रारंभ किया। उल्लेखनीय है कि दिलेश्वर महतो को हाल ही में भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नति प्रदान की गई है। इसके उपरांत उन्होंने गुमला में उप विकास आयुक्त के पद पर पदभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि सरकार की विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारना तथा जिले के समग्र विकास को गति देना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने यह भी कहा कि संबंधित पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की दिशा में कार्य किया जाएगा।
.jpeg)