logo

4 जून के बाद भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई और तेज होगी, ये मोदी की गारंटी हैः पीएम मोदी

ेोपगव.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
प्रधानमंत्री मोदी आज दुमका में सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2014 में आपने मोदी को आशीर्वाद दिया था तब पूरा देश कांग्रेस के कुशासन से तंग आ चुका था। आप याद करें 2014 में मोदी के आने से पहले रोज-रोज घोटाले होते थे। कांग्रेस गरीबों के नाम पर पैसे लूटती थी। मोदी ने वो सब बंद कर दिया। जनता का पैसा आज जनता के हित में इस्तेमाल हो रहा है। पीएम ने कहा कि जिन्हें पहले की सरकारों में पूछा तक नहीं मोदी ने उन्हें पूजा है। हमने गरीबों का जीवन बदला है। जो काम 10 साल में हुआ है अब अगले 5 साल उसे और आगे बढ़ाना है। अगले 5 साल में 3 करोड़ मताओं-बहनों को लखपति दीदी बनाने का संकल्प है। 4 जून के बाद नई सरकार बनेगी, सरकार बनने के बाद मैं 3 करोड़ और मकान बनाऊंगा। पक्के घर गरीबों के लिए बनाऊंगा। मेरी तरफ से आप खुद से जाकर मोदी की गारंटी दे देना। 3 करोड़ घर बनेंगे तो पक्का घर तेरा भी बनेगा। मेरे लिए आप सब मोदी हैं। मोदी कोई और नहीं आप ही मेरे मोदी हैं। हिम्मत के साथ लोगों को गारंटी दे देना। 

साथियों आपको बिजली का बिल ना देना पड़े इसलिए मैंने बिजली योजना शुरू कर दी है। सोलर पैनल लगाया जाएगा जिससे आपका बिजली का बिल जीरो होगा। अगर ज्यादा बिजली पैदा होगी तो उसे सरकार खऱीदेगी। कोई चाहेगा कि गरीबों को यह सेवा ना मिले। कोई चाहेगा कि गरीबों को मुफ्त राशन, मुफ्त स्वास्थय सेवा बंद हो जाए। लेकिन झामुमो, कंग्रेस और आरजेडी वाले चाहते हैं। ये चाहते हैं कि मोदी को हटा दो ताकि ये फिर से घोटाला कर सकें। साथियों जेममएम और कांग्रेस हर तरह से झारखंड को लूट रहे हैं। यहां इतने खूबसूरत है लेकिन यहां कि चर्चा नोटों के पहाड़ के लिए हो रही है। कहीं 19 करोड़, कहीं 35 करोड़ तो कहीं 300 करोड़। मैने इतने नोट कभी आंखों के सामने देखा नहीं है। ये पैसा कहां से आ रहा है शराब के घोटाले से, टेंडर घोटले से, खनन घोटाले से। सिर्फ साहिबगंज में 1000 करोड़ के खनन घोटाले का पता लगा है। इन लोगों ने जमीन हड़पने के लिए अपने माता-पिता का नाम बदल दिया।

आदिवासियों का जमीन हड़प लिया। सेना की जमीन को लूटा। आपको झारखंड को इन लोगों से मुक्ति दिलानी होगी। जेएमएम वालों ने आपकी थाली का राशन लूट लिया है इनको शर्म नहीं आई। जल जीवन मिशन के तरह मैंने हर घऱ में पानी पहुंचाने का काम किया। इन्होंने उसमें भी भ्रष्टाचार किया। मैं राशन भेजता हूं तो उसे भी काले बाजार में बेचा जाता है। लेकिन कार्रवाई नहीं होती। क्योंकि सबको पता है जेएमएम लूट में फंसा है। गरीब का अन्न, गरीब का पानी मोदी किसी को छिनने नहीं देगा। 


साथियों 4 जून के बाद भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई और तेज होगी ये मोदी की गारंटी है। बीजेपी, दलित, वंचित आदिवासियों के लिए समर्पित है। समर्पण भाव से काम करती है। हमने आदिवासी कल्याण के लिए चार गुणे से ज्यादा बजट बढ़ाया। 400 से ज्यादा एकलव्य आवासीय विद्यालय बना रहे हैं। खनिज का पैसा आपके बच्चों के लिए खर्च हो हमने इसके लिए कानून बनाया। हमारी सरकार जनजातीय गौरव दिवस मनाती है। इन्होंने बीजेपी की योजनाओं को विरोध किया। इंडि जमान ने आदिवासी समाज की बेटी को राष्ट्रपति चुनाव हरवाने के लिए सारी ताकत झोंक दी थी। इंडि के लिए सिर्फ अपना वोट बैंक जरूरी है। जहां जहां ये लोग आए वहां वहां आदिवासियों की जीवन खतरे में पड़ गई।


ये तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। जब तक कांग्रेस रही तब तक नक्सलवाद चरम पर रहा। नक्सलवाद की आग में आदिवासियों का बेटा चला गया। नक्सलवाद में सबसे ज्यादा आदिवासी समाज जला है। संथाल परगान तो बहुत ज्यादा घुसपैठियों से जूझ रहा है। इसका परिणाम ये रहा है कि आदिवासियों की संख्या कम ही रही है। घुसपैठियों की संख्या बढ़ रही है। बेटियों का जीवन खतरे में है। 50 टुकड़े करके बेटियों की हत्या हो रही है। आदिवासी बेटी को जिंदा जला दिया जाता है। आदिवासियों को निशाना बनाने वालों को झामुमो पाल रही है। 


इंडि गठबंधन की देशविरोधी राजनीति का एक खतरनाक फॉर्मूला है। वो संप्रादायिक लड़ाई करते हैं। तुष्टिकरण करते हैं, आतंकवादियों का साथ रहे हैं। हम विरोध करते हैं तो हमपर मुस्लिम-हिंदू करने का आरोप लगता है। भारत के संविधान ने जो आरक्षण दिया है उसकी रक्षा करने के लिए मोदी जान लगा देगा। जब तक मोदी जिंदा है आप दलितों का, आदिवासियों का वंचितों को आरक्षण छिनने नहीं देगा। जब इनकी हरकतों को विरोध करता हूं तो ये कहते हैं मोदी हिंदू मुस्लमान करता है। इनको लगता है मैं डर जाऊंगा। इंडि वालों सुन लो तुम जितना कीचड़ उछालोगे उतना कमल खिलेगा। ये चाहे कुछ भी कर ले मोदी आदिवासियों, दलितों का हक छिनने नहीं देगा।

पीएम मोदी ने लव जिहाद और शुक्रवार को छुट्टी पर कहा, 'मुझे हमारे साथी बता रहे थे कि लव जिहाद शब्द सबसे पहले झारखंड में आया। झारखंड वालों ने यह शब्द दिया है। अब देखिए हमारे देश में रविवार को छुट्टी होती है, कभी अंग्रेज जब यहां राज करते थे, तो ईसाई समाज होलीडे मनाता है, तभी से रविवार को छुट्टी वाली परंपरा शुरू हुई। रविवार हिंदुओं से नहीं ईसाई समाज से जुड़ा हुआ है। 200-300 साल से यह चल रहा है। उन्होंने एक जिले में रविवार की छुट्टी पर ताले लगवा दिए और बोले अब शुक्रवार को छुट्टी होगी।' दरअसल, साल 2022 में झारखंड के कुछ सरकारी स्कूलों में रविवार की जगह शुक्रवार को छुट्टी होने लगी थी। ऐसा बताया गया कि स्थानीय लोगों के दबाव के चलते स्कूलों ने यह फैसला लिया था।

मैंने इंडि वालों से मांग की है कि आप लिखित में दो कि आप आदिवासियों का, दलितों का आरक्षण नहीं छीनेंगे तो ये लिखकर दें। तो नहीं देते हैं। आप जाग जाइए ये लूटने की ताक पर बैठे हैं। ये बाबा साहब का दिया अधिकार लूटने में लगे हैं। जिन दलित वंचित आदिवासी इलाकों में विकास नहीं हुआ वहां मोदी विकास कर रहा है। हमें झारखंड को विकास की नई ऊचाईयों पर ले जाना है। आपके वोट की ताकत आपका भविष्य बदलने वाला है। इसलिए दुमका से सीता सोरेन, गोड्डा से निशिकांत दुबे जी और राजमहला से ताला मरांडी जो को कमल के फूल पर बदन दबाकर भारी मतों से जिताएं। 

Tags - PM Modi Dumka News PM in Dumka PM in Jharkhand Prime Minister in Jharkhand