logo

धनबाद में अलर्ट मोड पर प्रशासन, बस से जब्त किए चांदी के गहने और बर्तन

SILVER.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने को लेकर पूरे राज्य में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसे लेकर राज्य की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है और जगह-जगह अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी बीच धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां बुधवार रात झारखंड-बंगाल अंतर्राज्यीय सीमा पर हो रही विशेष चेकिंग के दौरान मैथन ओपी प्रभारी आकृष्ट अमन ने कलकत्ता से रांची जा रही बस से कई किलो चांदी बरामद किया है।  


चेकिंग के दौरान रॉयल क्रूजर बस संख्या UP41AT 1888  में सवार सुनील कुमार सोनी के बैग से 2 kg 639 ग्राम चांदी के बर्तन और गहने बरामद किए गए हैं। इस दौरान पुलिस पूछताछ में सुनील ने बताया कि धनबाद में उसकी गहनों की दुकान है। फिलहाल, इस मामले में मैथन पुलिस आगे की कारवाई कर रही है। 
 

Tags - Administration Dhanbad silver jewelery silver utensils seized Jharkhand News