logo

तालाब में डूब कर मरनेवाली कटकमसांडी की बच्चियों के परिजनों से मिले आदित्य साहु, मनीष जायसवाल व अन्य भाजपा विधायक

hzb.jpg

द फॉलोअप डेस्क

भाजपा सांसद आदित्य साहु, मनीष जायसवाल व अन्य विधायक हजारीबाग के कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत शाहपुर पंचायत के ग्राम झरदाग में बीते छठ पर्व के दूसरे दिन तालाब में डूबने से एक ही परिवार की चार मासूम बच्चियों की असमय मृत्यु के पश्चात आज पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। ईश्वर से प्रार्थना है कि चारों दिवंगत बच्चियों की आत्मा को शांति प्रदान करें एवं उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। साथ ही शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। इस क्रम में झरदाग गांव निवासी गणेश भुइयाँ, जो किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे, उनके निधन के पश्चात उनके परिजनों से भी मुलाकात कर सांत्वना प्रकट की। इस अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल, विधायक प्रदीप प्रसाद, विधायक उज्जवल दास, हजारीबाग जिला अध्यक्ष विवेकानंद, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव , टून्नू गोप, टोनी जैन, के. पी. ओझा सहित अनेक सम्मानित कार्यकर्तागण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

झारखंड का 25 वर्ष पूरा होने पर हर जिले में कार्यक्रमः आदित्य साहु

सांसद आदित्य प्रसाद साहु ने कहा है कि अलग झारखंड का निर्माण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों का प्रतिफल है। झारखंड अपने निर्माण का 25 वर्ष पूरा करने जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा राज्य के हर जिले में कार्यक्रम का आयोजन करेगा। साहु आज हजारीबाग स्थित सर्किट हाउस में मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड निर्माण के रजत जयंती वर्ष राज्य के हरेक जिले में मनाने की तैयारी की जा रही है। इसे भव्यता के साथ मनाने में पार्टी के कार्यकर्ता और नेता उत्साह के साथ लगे हैं। इस अवसर पर साहु ने ग्रामीण विकास का काम ठहर सा गया है। सरकार ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रही है। इससे फंड मिलने में विलंब हो रहा है। गांव के लोग परेशान है। मंईयां योजना के बारे में उन्होंने कहा कि यह पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की सोच का परिणाम है। लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार में प्रत्येक महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। सरकार इस योजना को लागू करने में विफल हो रही है।

Tags - Jharkhand Katkamsandi death of girls pond drowning MP Aditya Sahu Manish Jaiswal met the family members State Foundation Day programs in every district