logo

आदित्य साहु के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने से झारखंड में राजग मजबूत होगा : सुदेश

SUDESH12.jpg

द फॉलोअप डेस्क
आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है और उन्हें बधाई दी है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि श्री साहू के नेतृत्व में झारखंड में भाजपा संगठन को और ज्यादा मजबूती मिलेगी। साथ ही झारखंड में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को भी नई मजबूती मिलेगी। डॉ देवशरण भगत व प्रवीण प्रभाकर ने भी आदित्य साहू को बधाई देते हुए कहा कि उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपा और राजग को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि आदित्य साहू के अनुभव का लाभ मिलेगा।


बच्चों को खोजने वाले युवकों को सम्मानित करेगी आजसू

आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा है कि रांची से लापता हुए बच्चे अंश और अंशिका के रामगढ़ से बरामद होना एक सुखद अनुभूति दे गया है। उन्होंने बच्चों की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस-प्रशासन, सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं, मीडिया व आम नागरिकों को बधाई दी और आभार व्यक्त किया। उन्होंने बच्चों की बरामदगी में माध्यम बने सजग युवकों सचिन और डब्लू को विशेष बधाई दी है। साथ ही कहा है कि दोनों युवकों को सम्मानित किया जाएगा।

श्री महतो ने कहा कि मुख्यमंत्री और डीजीपी को चाहिए कि पुलिस–प्रशासन इसी तरह हर वक्त सजग और सक्रिय रहे, ताकि अपराधियों का मनोबल न बढ़े। उन्होंने कहा कि अनिल टाइगर हत्याकांड के अभियुक्त देवव्रत शाहदेव के पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड में शामिल होने के पीछे पुलिस की अक्षमता है। अगर उस समय उक्त अपराधी को बेल नहीं मिलता तो उसका मनोबल नहीं बढ़ता। आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने कहा है कि अंश–अंशिका की सकुशल वापसी पर पूरे झारखंड में हर्ष है। लेकिन इस प्रकरण में असली नायक हैं सचिन साहू और डब्लू। उनकी बरामदगी का श्रेय पुलिस के साथ साथ रजरप्पा क्षेत्र के दो सजग और साहसी युवकों सचिन और डब्लू को जाता है। दोनों ही बधाई के असली हकदार हैं।



Tags - Jharkhand AJSU Party Sudesh Mahto State BJP President Aditya Sahu missing children honor