द फॉलोअप डेस्क, रांची
ग्रामीण कार्य विभाग ने पथ निर्माण विभाग से सेवा प्राप्त दीपक सहाय को ग्रामीण कार्य अंचल रांची के अधीक्षण अभियंता पद पर पदस्थापित किया है। उन्हें मुख्य अभियंता ग्रामीण कार्य रांची का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इसी तरह पलामू विशेष प्रमंडल के अधीक्षण अभियंता जीतेंद्र पासवान को विशेष अंचल रांची के अधीक्षण अभियंता का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा विशेष प्रमंडल पलामू के कार्यपालक अभियंता रवि कुजूर को लोहरदगा और विशेष प्रमंडल दुमका के कार्यपालक अभियंता असीम बिरुआ को जामताड़ा के कार्यपालक अभियंता का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
