logo

डीटीओ और डीएसओ का अतिरिक्त प्रभार

PROJECT_BHAWAN1.jpg


द फॉलोअप, रांची
झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने तीन अधिकारियों को अगले आदेश तक अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। जारी अधिसूचना के अनुसार, कोडरमा के उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी को जिला परिवहन पदाधिकारी, कोडरमा, पाकुड़ के उप निर्वाचन पदाधिकारी मोहम्मद तौफीक अंसारी को जिला परिवहन पदाधिकारी, पाकुड़ तथा जामताड़ा के उप निर्वाचन पदाधिकारी कयुम अंसारी को जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जामताड़ा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 

Tags - DTO DSO Koderma Pakur Jamtara Additional Charge Jharkhand